शिवजी को शमी के पत्ते बहुत प्रिय है। शमी के पत्ते शिवलिंग के साथ भगवान गणेश पर चढ़ाए जाते हैं।
अपामार्ग के पत्तों को शिवलिंग पर अर्पित करने से भक्त को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
भगवान शिवजी को पीपल के पत्ते भी अर्पित किए जा सकते हैं।
धतूरे का पत्ता भोलेनाथ को बेहद प्रिय है। महादेव को धतूरे का फल और पत्ता चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है।
सावन में शिवलिंग पर भांग के पत्ते भी चढ़ा सकते हैं। भांग के पत्ते और बीज दोनों ही भोलेनाथ को प्रिय है।
भगवान शिवजी को दूर्वा भी चढ़ाई जा सकती है। शिवलिंग पर दूर्वा घास चढ़ाने से लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
संतान सुख के लिए भगवान शिव की पूजा करते समय उन्हें बांस के पत्ते चढ़ाने चाहिए।