इन 4 राशियो के लिए शुभ होता है मोती रत्न


By Prakhar Pandey27, Dec 2023 01:31 PMnaidunia.com

मोती का रत्न

रत्नों का संबंध तारामंडल के ग्रहों से होता है। आइए जानते है किन राशियों के लिए मोती का रत्न बेहद शुभ माना जाता है।

जन्म पत्रिका

कुंडली में ग्रहों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए रत्नों को धारण करने की सलाह दी जाती है। मोती का रत्न शास्त्रों में महत्वपूर्ण माना जाता है।

संबंधित ग्रह

मोती का संबंध चंद्रमा से होता हैं। ऐसे में कुंडली में चंद्रमा के कमजोर होने पर यह सलाह दी जाती है कि मोती की अंगूठी को धारण करें।

मन का स्वामी

चंद्रमा को मन का स्वामी भी कहा जाता है। जिन व्यक्तियों को चंद्रमा कुंडली में कमजोर होता है। ऐसी स्थिति में मोती रत्न को धारण करना चाहिए।

मां लक्ष्मी को प्रिय

रत्न शास्त्र के मुताबिक, मोती रत्न मां लक्ष्मी को काफी प्रिय माना जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा की प्राप्ति के लिए मोती पहनना चाहिए। भाग्योदय के लिए मोती का रत्न पहनना चाहिए।

चांदी की अंगूठी

मोती को चांदी की अंगूठी में पहनना चाहिए। मोती को धारण करने से पूर्व कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को देखना बेहद जरूरी है। रत्न शास्त्र में भी इस अंगूठी को सबसे छोटी उंगली में पहनने की सलाह दी जाती है।

शुभ है मोती रत्न

मोती रत्न मेष, कर्क, मीन और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, इन राशि के जातकों को कुंडली में चंद्रमा की स्थिति देखते हुए इस रत्न को धारण कर लेना चाहिए।

विशेष परिस्थिति

तुला, धनु और सिंह राशि के जातकों को यह रत्न विशेष परिस्थितियों में धारण करना चाहिए। साथ ही, अन्य राशियों के लिए यह शुभ माना जाता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नए साल पर घर में लगाएं घोड़े की नाल, मिलेगा लाभ