करोड़पति बना सकते हैं ये 5 चमत्कारी उपाय


By Sahil15, Jan 2024 08:00 PMnaidunia.com

चमत्कारी उपाय

ज्योतिष में कुछ चमत्कारी उपायों का जिक्र मिलता है। खास बात है कि इन उपायों को अपनाने से व्यक्ति को जीवन में धन-संपत्ति की कमी नहीं होती है।

तिजोरी में रखें कौड़ी

सबसे पहला और असरदार उपाय है कि तिजोरी में सफेद कौड़ी रख दें। लाल कपड़े में कौड़ी बांधकर रखने से पैसों में बरकत होती है।

घर में शंख रखें

धार्मिक नजरिए से शंख को बेहद शुभ माना जाता है। बता दें कि पूजा घर में इसे रखने से व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

पीपल की पूजा करें

हिंदू धर्म में पीपल के वृक्ष को पूजनीय माना जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस पीपल के पेड़ में नियमित जल अर्पित कर सकते हैं।

मंदिर में रखें बांसुरी

बांसुरी का सीधा संबंध भगवान कृष्ण से होता है। घर के मंदिर में इसे रखने से व्यक्ति को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

ईशान कोण को खाली रखें

वास्तु शास्त्र में ईशान कोण का महत्व बताया गया है। वास्तु के अनुसार, घर के ईशान कोण को हमेशा खाली रखना चाहिए। इस जगह पर मौजूद गंदगी का बुरा असर आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।

धन की नहीं होगी कमी

इन उपरोक्त चमत्कारी उपायों को अपनाने से आपको जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही, आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनेगी।

सरसों के तेल का दीपक जलाएं

शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक किसी भी पास के मंदिर में जलाएं। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा आपको मिल सकती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मंगल और बुध फरवरी में कर रहे हैं युति, मालामाल हो जाएंगी ये 3 राशियां