हिंदू धर्म में माना जाता है कि प्रकृति के कण-कण में भगवान का वास है। पेड़-पौधे प्रकृति का ही एक हिस्सा है।
सनातन धर्म में वृक्षों को पूजने की प्रथा बरसों से चली आ रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पेड़-पौधों की पूजा करने से ग्रहों की अशुभ प्रभाव कम होता है।
कुछ ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिन्हें देव वृक्ष माना गया है। इन पेड़ों की पूजा करने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।
तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इसे मां लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है।
आंवले के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। आंवला नवमी के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करना फलदायी होता है।
केले के पेड़ को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। गुरुवार के दिन केले की जड़ में पानी में हल्दी मिलाकर चढ़ाना शुभ होता है।
पीपल के वृक्ष को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है। मान्यता है पीपल के पेड़ की पूजा करने से व्यक्ति के संकट दूर होते हैं।