नहाने के पानी में दिन के अनुसार मिलाएं ये 7 चीजें, बनेंगे बिगड़े काम


By Sahil02, Mar 2024 02:30 PMnaidunia.com

नहाने के पानी में क्या मिलाएं?

शरीर का रोगों से बचाव करने के लिए स्नान करना जरूरी होता है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी किस्मत चमक जाएं तो नहाने के पानी में कुछ चीजों को मिलाएं।

कच्चा दूध

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन नहाने के पानी में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से इंसान को रोगों से मुक्ति मिलती है।

केसर मिलाएं

मंगलवार के दिन नहाने के पानी में थोड़ा सा केसर मिला सकते हैं। ऐसा करने वाले इंसान का समाज में मान-सम्मान खुद ही बढ़ जाता है।

हरी इलायची

बुधवार के दिन नहाने के पानी में हरी इलायची आप मिला सकते हैं। मान्यता के अनुसार, इस पानी से स्नान करने से इंसान का बुरा समय खत्म हो जाता है।

पानी में हल्दी डालें

गुरुवार के दिन नहाने के पानी में थोड़ी सी हल्दी डालकर नहाएं। इस उपाय को करने से इंसान के कारोबार में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।

गुलाब जल

शुक्रवार के दिन नहाने के पानी में गुलाब जल या इसका इत्र डाल सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है।

पानी में काले तिल मिलाएं

शनिवार के दिन नहाने के पानी में थोड़े से काले तिल मिलाएं। बता दें कि ऐसा करने से आपकी जिंदगी की दरिद्रता समय रहते ही दूर हो जाएगी।

लाल चंदन

रविवार के दिन नहाने के पानी में लाल चंदन मिला सकते हैं। पानी में चंदन डालकर नहाने से इंसान की तरक्की होती है और अटके हुए काम भी पूरे हो जाते हैं।

नहाते समय पानी में दिन के अनुसार चीजें डालने से आपकी तमाम बाधाएं दूर हो सकती हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सबसे अमीर होते हैं इस मूलांक के लोग