हिंदू धर्म में कई चीजों के आधार पर भविष्य का अनुमान लगाया जाता है। आइए जानते है ऐसे मूलांक के बारे में जो सबसे अमीर होते है?
मूलांक का गणित बेहद आसान होता है। 1 से 9 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक वहीं तारीख होता है, जबकि 11 को जन्मे लोगों का मूलांक 1+1=2 हो जाता है। वहीं 10 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 1+0=1 होता है।
1 मूलांक वालों में जबरजस्त नेतृत्व की गुण होते है। इस मूलांक के लोगों में टॉप पर बने रहने का जबरदस्त जुनून रहता है। अपने लगन और जुनून से ये बड़े से बड़ी सफलता हासिल करते है।
महीने की 1, 10, 19 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के लोग जब यह ठान लेते है तो सफलता पाकर ही दम लेते है।
एक मूलांक वाले जीवन में खूब मान-सम्मान प्राप्त करते है। अपने साहसी और निडर स्वभाव के चलते इनका व्यक्तित्व भी काफी आकर्षक रहता है।
अच्छी लीडरशिप क्वालिटी के चलते यह कभी भी किसी के अंडर में काम करना पसंद नहीं करते है। आमतौर पर इन्हीं क्वालिटी के चलते कभी भी इन्हें धन की कमी का सामना भी नहीं करना पड़ता है।
1 मूलांक वाले ऊर्जा से भरपूर होते है और स्वकार्य में दक्ष, विचार प्रधान और अति महत्वाकांक्षी होते है। ऊर्जा से भरपूर इस मूलांक वाले लोगों को सही निर्णय लेने में कुशल माना जाता है।
इस मूलांक लोग पूरे ऐशो-आराम से जीवन जीते है। लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए ये किसी भी चीज से समझौता नहीं करते है। अमूमन इस मूलांक के लोगों के चेहरे पर जबरदस्त तेज होता है।
अगर अमीर मूलांक से संबंधित यह स्टोरी आपको पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ