कुछ लोग शिकायत करते हैं कि उन्हें भाग्य का साथ नहीं मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में सोए भाग्य को जगाने के कुछ अचूक उपाय बताए गए हैं।
हर महीने की पूर्णिमा तिथि को व्रत रखने का खास महत्व होता है। इससे घर में शुभता आती है और व्यक्ति को भाग्य का पूरा साथ मिलता है।
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। तुलसी में रोजाना जल अर्पित करने से धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
गुरुवार के दिन पीपल के वृक्ष में दूध और पानी मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलेगी और भाग्योदय हो सकता है।
घर के मुख्य द्वार पर एक लाल पोटली में तांबे का सिक्का लटकाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है।
इस दिन पूजा करने का खास महत्व होता है। इसके अलावा, गुरुवार के दिन मंदिर में जाकर ब्राह्मण को पीले वस्त्र, पीले फल और पीले चावलों का दान करें।
भाग्य चमकाने के लिए आप हल्दी का अचूक उपाय अपना सकते हैं। गुरुवार के दिन हल्दी का दान करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा मिलती है।
अगर आपको भाग्य का साथ नहीं मिलता है तो गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें। ऐसा नियमित करने से बृहस्पति देव और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
यहां हमने भाग्य खोलने के उपायों को लेकर बात की। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ