डरावने सपनों से बचने के 6 अचूक उपाय


By Sahil11, Jul 2024 12:32 PMnaidunia.com

बुरे या डरावने सपने

रात को सोने के बाद कुछ लोगों को डरावने सपने आते हैं, जिससे उनकी नींद भी प्रभावित होती है। ज्योतिष शास्त्र में बुरे सपनों से छुटकारा पाने के कुछ उपाय बताए गए हैं।

बिस्तर के नीचे फिटकरी रखें

जिन लोगों को रात के समय बुरे सपने परेशान करते हैं उन्हें बिस्तर के नीचे काले कपड़े में फिटकरी बांधकर रखनी चाहिए। इससे बुरे स्वप्न आने की परेशानी दूर हो जाएगी।

दक्षिण और पूर्व दिशा में न करें पैर

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का खास महत्व माना जाता है। अगर आप दक्षिण या पूर्व दिशा में पैर करके सोएंगे तो बुरे सपने जरूर आएंगे। इसका उपाय यही है कि पैरों को सही दिशा की तरफ करके ही सोएं।

तकिए के नीचे चाकू रखकर सोएं

नियमित डरावने सपने आने की स्थिति में तकिए के नीचे चाकू या कोई धारदार चीज रखकर सोएं। इससे बुरे सपने आने खुद बंद हो जाएंगे।

पैर की अंगुली में काला धागा बांध लें

शनिवार के दिन बजरंगबली का नाम लेकर अंगूठे की तर्जनी अंगुली में काला धागा बांध लें। इस उपाय को अपनाने से भगवान हनुमान की कृपा से आपको डरावने सपने नहीं आएंगे।

कपूर जलाकर सोएं

रात के समय आप कपूर जलाकर भी सो सकते हैं। इससे कमरे की नकारात्मकता दूर हो जाएगी और सोने के बाद डरावने सपने आने बंद हो सकते हैं।

हनुमान चालीसा का रोज पाठ करें

रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से डरावने सपने आने की समस्या काफी हद तक दूर हो जाती है। ऐसा नियमित तौर पर करने से धीरे-धीरे बुरे सपने आने बंद हो जाते हैं।

छाया दान करें

शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर छाया दान करें। इसका मतलब होता है कि एक कटोरी में सरसों का तेल भरकर अपना चेहरा देखें और उसे मंदिर में दान कर दें।

डरावने सपनों से राहत पाने के लिए यहां बताए गए उपाय अपनाएं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बिल्ली को घर में क्यों नहीं पालना चाहिए?