तेज दिमाग हर उम्र में इंसान की जरूरत होती है। ज्योतिष शास्त्र में बुद्ध का संबंध बुध से माना गया है।
बुध क प्रसन्न कर हम तेज दिमाग प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ सरल उपाय करने होंगे। आइए जानते हैं।
रोज सुबह स्नान के बाद ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः का जाप करें। यह आपको तेज बुद्धि प्रदान करेगा। सभी काम आसानी से सफल होंगे।
बुधवार के दिन पन्ना को भगवान गणेश की मूर्ति के पास रख दें। फिर विधि-विधान से पूजा करें और धारण करें।
बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं। श्रीगणेश की पूजा करने दिमाग तेज होता है।
रोजाना नहाने के बाद 10 मिनट तक ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से आपको तेज बुद्धि मिलेगी और अच्छे विचार मन में आएंगे।
याददाश्त बढ़ाने और तेज दिमाग पाने के लिए दुर्ग सप्तशती का पाठ करना लाभकारी उपाय है।