Jyotish Tips: इन राशि वालों से भूलकर न शेयर करें मन की बात


By Sandeep Chourey30, Mar 2023 03:15 PMnaidunia.com

हमेशा रहें सावधान

कई बार लोग अपना मन हल्का करने के लिए अपने सीक्रेट भी दोस्तों या परिचितों से शेयर कर देते हैं, लेकिन ऐसा करते समय सावधानी रखना चाहिए।

इनसे न शेयर करें बात

किसी की बात को अपने तक सीमित रखने की कला सभी में नहीं होती है। ज्योतिष के अनुसार इन 3 राशि वाले लोगों से कोई बात शेयर नहीं करना चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है, जिसे संदेशवाहक के रूप में जाना जाता है। इस राशि के जातक बहुत अधिक बड़बोले होते हैं और कोई बात छुपा नहीं पाते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि का शासक भी बुध ग्रह है। कन्या राशि वाले थोड़े स्वार्थी भी रहते हैं। ये लोग किसी के राज की बात को छुपाकर नहीं रख सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों पर बृहस्पति ग्रह का असर ज्यादा होता है। हर बात को बढ़ा चढ़ाकर बताने में माहिर होते हैं। सीक्रेट का भी खुलासा कर देते हैं।

ऐसी महिलाओं से रहे सावधान

जिन महिला की कुंडली के दूसरे भाव में दोष होता है तो ऐसी महिला चुगलखोर होती है और अपने ही घर परिवार के निंदा सभी के सामने करते हैं।

Dharmraj Dashami Upay : आज धर्मराज दशमी में करें यह उपाय