ये 5 चमत्कारी मंत्र, स्वाहा कर देंगे जिंदगी की सारी समस्याएं


By Sahil05, Jan 2024 05:25 PMnaidunia.com

मंत्रों में होती है शक्ति

हिंदू धर्म में मंत्रों का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंत्रों में देवी-देवताओं की शक्ति समाई होती है।

मंत्रों का करें जाप

रोजाना कुछ चमत्कारी मंत्रों का जाप करने से इंसान के जीवन की ज्यादातर समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आइए इन मंत्रों के बारे में जान लेते हैं।

धन लाभ का मंत्र

साल 2024 में धन लाभ के लिए राहु की उपासना करना बिल्कुल न भूलें। यदि आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो नियमित ‘ॐ रां राहवे नमः’ का जाप करें।

स्वास्थ्य के लिए मंत्र

स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों से बचने के लिए रोजाना ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें। भगवान शिव की कृपा से आपको रोगों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विवाद से मुक्ति का मंत्र

यदि आप किसी कानूनी विवाद में पड़े हुए हैं तो ‘ॐ भं भैरवाय अनिष्टनिवारणाय स्वाहा’ मंत्र का जाप करें। इसकी मदद से आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी।

कारोबार में तरक्की का मंत्र

जो लोग करियर में तरह-तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, उन्हें ‘ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्यः धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्’ का रोजाना जाप करना चाहिए।

बौद्धिक विकास के लिए मंत्र

बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए ‘ॐ बुद्धिप्रदाये नमः’ बेहद कारगर है। इस मंत्र का जाप नियमित करने से आपका मन पढ़ाई में भी लगना शुरू हो जाएगा।

संकट के लिए पढ़ें ये मंत्र

संकटों को टालने के लिए संकट मोचन हनुमान जी के मंत्र का जाप करें। ‘ॐ हं हनुमते नमः:’ का रोजाना जाप करने से आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

13 जनवरी को मार्गी होंगे मंगल, सभी राशियों पर पड़ेगा प्रभाव