जब ग्रह किसी भी राशि में सीधी चाल चलता है तो उसे मार्गी कहा जाता है। आइए जानते है 13 जनवरी को मार्गी हो रहे मंगल से सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।
13 जनवरी 2024 को रात में 12 बजकर 7 मिनट पर मंगल अपनी चाल बदलने वाले है। मंगल के मार्गी होने से 12 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि के जातकों को खानपान में सुधार करने के आवश्यकता है। सेहत में लापरवाही से अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। वहीं वृषभ राशि वालों को किसी भी प्रकार की लेने करते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है।
जीवनसाथी के साथ संबंध में मनमुटाव हो सकता है। मिथुन राशि वालों को शांतिपूर्ण ढंग से चीजों को सुलझाना होगा। वही कर्क राशि वालों को प्रमोशन, संघर्ष और लव लाइफ की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
सिंह राशि के जातकों को नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। वहीं कन्या राशि के जातकों के पिता व गुरु से रिश्ते बेहद होंगे। माता के स्वास्थय को लेकर कन्या राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।
तुला राशि के लोगों को स्वास्थय संबंधी समस्याओं से छुटकारा नहीं मिलेगा। आकस्मिक घटना से बचने हेतु यात्रा से परहेज करें। वहीं वृश्चिक राशि के जातकों को वैवाहिक जीवन पर ध्यान देना होगा। साथ ही, यह राशि वाले ऊर्जावान भी महसूस करेंगे।
धनु राशि वाले अगर किसी कानून लड़ाई से जूझ रहे है तो वह मामला भी आपके पक्ष में आएगा। स्वास्थय के लिहाज से भी यह समय अच्छा रहना होगा। मकर राशि के जातकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, पारिवारिक विवाद भी खत्म होंगे।
कुंभ राशि वालों के लिए वाहन खरीदना के लिए समय अनुकूल रहेगा। साथ ही, जीवनसाथी के साथ संबंध भी बेहतर होंगे। मीन राशि के जातकों का इस अवधि में सहनशक्ति और ऊर्जा में बढ़ोतरी होंगी। इस दौरान मीन राशि वालों का झुकाव अध्यात्म की तरफ बढ़ेगा।