हिंदू धर्म में मकर संक्रांति को महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल यह पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। बता दें कि इस पर्व को मनाने का उद्देश्य खुशियां बांटना होता है।
मकर संक्रांति के त्योहार के दिन कुछ रंगों के कपड़े पहनना शुभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, त्योहार पर कुछ रंगों के कपड़े पहनने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
हिंदू धर्म में लाल रंग को सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। त्योहार के दिन लाल रंग पहनने से धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीष परिवार पर बना रहता है।
हिंदू धर्म में ऑरेंज रंग को भी बेहद शुभ बताया गया है। बता दें कि यह रंग अग्नि का प्रतीक होता है और मकर संक्रांति के दिन संतरी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
पीले रंग का संबंध गुरु बृहस्पति से होता है। इस वजह से भी मकर संक्रांति के दिन पीले रंग के कपड़ों को पहनने की सलाह दी जाती है।
भगवान गणेश को हरा रंग प्रिय होता है। इस वजह से कुछ त्योहार के मौके पर हरे रंग के वस्त्र पहने जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन हरा रंग पहनने से गणपति जी का आशीर्वाद मिलता है।
धन की देवी लक्ष्मी को गुलाबी रंग भी प्रिय होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह कलर सकारात्मकता और प्रेम का प्रतीक होता है।
मकर संक्रांति के दिन आप केसरिया रंग के कपड़े भी धारण कर सकते हैं। इस रंग को पहनने से सूर्यदेव का आशीर्वाद आपको मिल सकता है।