तिजोरी में शीशा किस दिन रखना चाहिए?


By Sahil20, Jul 2024 04:28 PMnaidunia.com

तिजोरी में दर्पण रखें

वास्तु शास्त्र में तिजोरी रखने के कुछ नियम बताए गए हैं। धन रखने की तिजोरी में दर्पण यानी शीशे को रखना भी शुभ माना जाता है।

धन को दर्शाता है

तिजोरी में रखा दर्पण धन को दर्शाता है। इस वजह से धन के स्थान पर छोटा सा शीशा रखना शुभ माना जाता है। इससे पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

शुक्रवार को रखें दर्पण

मां लक्ष्मी को शुक्रवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन तिजोरी में शीशा रखने का दिन सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।

धन लाभ होगा

तिजोरी में शीशा रखने से धन लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है। इतना ही नहीं, आय में वृद्धि करने के भी कई शानदार मौके मिलते हैं।

उत्तर दिशा की दीवार पर लगाएं शीशा

तिजोरी के अंदर उत्तर दिशा की दीवार पर शीशा लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से पैसों में निरंतर बढ़ोतरी होती रहती है।

आर्थिक समस्याएं होंगी दूर

जिन लोगों को पैसों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है उन्हें तिजोरी के अंदर दर्पण रखना चाहिए। ऐसा करने से पैसों की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

धार्मिक मान्यता के अनुसार, तिजोरी में दर्पण रखने से तिजोरी के पैसों में बढ़ोतरी होती है। बशर्ते शीशे को सही दिशा में लगाना होगा।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई सूचना सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि करना संभव नहीं है।

यहां हमने जाना कि तिजोरी में शीशा रखने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

1 साल बाद सिंह राशि में लक्ष्मी नारायण योग, 3 राशियों पर बरसेगा धन