हिंदू धर्म में पूजा के समय दीपक जलाने का खास महत्व होता है। देवी-देवताओं का आशीर्वाद पाने के लिए कई तरह के दीपक जलाए जाते हैं।
घर के मंदिर में घी, तेल, सरसों, तिल, चमेली के तेल और कई अन्य तेलों के दीपक जलाने का प्रचलन है। इन सभी को जलाने का अलग-अलग महत्व भी शास्त्रों में बताया गया है।
अक्सर लोग घी और तेल दोनों तरह के दीपक जलाते हैं। सवाल खड़ा होता है कि दोनों में से कौन सा दीपक जलाना ज्यादा शुभ माना जाता है।
आमतौर पर लोग तेल का दीपक जलाते हैं, लेकिन घी का दीपक जलाना ज्यादा शुभ होता है। हालांकि, इसकी कीमत ज्यादा होती है और इस वजह से ही लोग घी का दीपक कम जलाते हैं।
शास्त्रों में बताया गया है कि घी का दीपक सभी देवी-देवताओं को समर्पित होता है। इस वजह से पूजा के दौरान घी का दीपक जलाने की सलाह दी जाती है।
जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए घी का दीपक जलाना चाहिए। खासकर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घी का दीपक जलाया जाता है।
धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि घी का दीपक जलाने से घर की वायु शुद्ध होती है। इस वजह से घर के मंदिर में घी का दीपक जलाने का प्रचलन है।
अगर आप सूर्यदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो घी का नहीं, सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा।