किस दिशा में पैर करके सोना शुभ होता है?


By Sahil07, Aug 2024 01:08 PMnaidunia.com

पैर करके सोने की दिशा

वास्तु शास्त्र में पैर करके सोने के लिए शुभ दिशा बताई गई है। अगर आप सही दिशा की तरफ पैर करके नहीं सोएंगे तो जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

उत्तर दिशा होती है शुभ

वास्तु की समझ रखने वालों का कहना है कि उत्तर दिशा को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि सोते समय इस दिशा की तरफ पैर करने चाहिए। 

सकारात्मकता बढ़ेगी

उत्तर दिशा की तरफ पैर करके सोने से जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है। इसके साथ ही, नींद के स्तर में भी काफी हद तक सुधार होता है।

सुख-समृद्धि का होगा वास

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, उत्तर दिशा में पैर करके सोने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो इस दिशा में पैर करके सोना शुरू कर दें।

मेंटल हेल्थ रहेगी दुरुस्त

उत्तर दिशा में पैर करके सोने से मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहती है। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं से व्यक्ति को छुटकारा मिल जाता है।

सुबह ताजगी होगी महसूस

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात को सही दिशा में पैर करके सोने से सुबह ताजगी महसूस होती है। शरीर की थकान भी दूर हो जाती है। 

दक्षिण दिशा की तरफ न करें पैर

कुछ लोग दक्षिण दिशा की तरफ पैर करके सोते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इस दिशा को पैर करके सोने के लिए अशुभ माना जाता है।

जीवन में बढ़ती है नकारात्मकता

दक्षिण दिशा की ओर पैर करके सोने से व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता दस्तक देती है। इससे बचने का एक ही तरीका है कि पैर करके सोने की दिशा में बदलाव कर लें।

उत्तर दिशा में पैर करके सोना काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कुरुक्षेत्र की रणभूमि में हनुमान कर्ण को मारने क्यों दौड़े थे?