भाग्य का साथ न मिलने की वजह से इंसान को कुछ कार्यों में असफलता मिलती है। ज्योतिष में सौभाग्य वृद्धि के लिए कुछ शक्तिशाली मंत्रों का जाप मिलता है।
सौभाग्य में वृद्धि करना चाहते हैं तो रोजाना ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः का जाप करें। इससे घर के अंदर सुख-शांति का वास भी रहेगा।
भगवान कुबेर के मंत्र ‘ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्य समृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा’ का जाप भी नियमित कर सकते हैं।
सौभाग्य में वृद्धि के लिए भगवान गणेश के मंत्र ‘ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा’ का जाप करना भी शुभ होता है।
भाग्य का साथ न मिलने की स्थिति में मां दुर्गा की उपासना की जाती है। इसके लिए उनके मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ का जाप भी कर सकते हैं।
भगवान सूर्य के मंत्र ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का नियमित तौर पर जाप करें। इससे व्यक्ति को भाग्य का पूरा साथ मिलता है।
सौभाग्य में वृद्धि के लिए ‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।’ का जाप करना भी लाभदायक माना जाता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि करना संभव नहीं है।
यहां हमने जाना कि सौभाग्य वृद्धि के लिए कुछ चमत्कारी मंत्रों का जाप करना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ