हिंदू धर्म में मंत्रों के जाप को महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंत्रों में शक्ति होती है और इनका सच्चे मन से जाप करने से देवी-देवताओं को भी प्रसन्न किया जा सकता है।
कुछ लोग शिकायत करते हैं कि उन्हें भाग्य का साथ नहीं मिलता है। अगर आप अपना भाग्य चमकाना चाहते हैं तो एक मंत्र का जाप जरूर कर लें।
किस्मत का साथ पाने के लिए ‘ॐ ऐं श्रीं भाग्योदयं कुरु कुरु श्रीं ऐं फट्।।’ का जाप करें। माना जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से भाग्य का साथ मिलता है।
सवाल खड़ा होता है कि इस मंत्र का जाप कितनी बार करना चाहिए। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि अपनी इच्छा अनुसार इस मंत्र का 11, 21 या 51 बार जाप किया जा सकता है।
भाग्य से संबंधित इस मंत्र का जाप करने से सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। इसके अलावा, अटके हुए कार्यों में आसानी से सफलता हासिल होती है।
इस मंत्र का नियमित तौर पर जाप करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इतना ही नहीं, नकारात्मकता का भी नाश होता है।
भाग्य से जुड़े इस मंत्र का नियमित तौर पर जाप करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी। अगर घर में कलह का माहौल है तो वह भी शांत हो जाएगा।
इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि किस मंत्र का जाप करने से भाग्य चमकता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ