कंप्यूटर से भी तेज होगा दिमाग, करें इस एक चमत्कारी मंत्र का जाप


By Sahil22, Jul 2024 04:42 PMnaidunia.com

दिमाग तेज करने का मंत्र

कुछ लोगों को सोच-विचार करने में थोड़ा समय लग जाता है। शास्त्रों में दिमाग तेज करने के लिए कई अचूक मंत्र बताए गए हैं, जिनका जाप करना फलदायी माना जाता है।

बुध बीज मंत्र

बुध देव के बीज मंत्र ‘ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।’ का जाप करने से दिमाग कंप्यूटर की तरह तेज चलता है। बशर्ते इसका जाप करते समय मन में सच्ची भावना रखें।

108 बार करें जाप

बुध बीज मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए। अगर इससे कम बार मंत्र का जाप करेंगे तो शायद शुभ फल की प्राप्ति नहीं होगी।

मंत्र को सुनना भी है फायदेमंद

अगर आप 108 बार मंत्र का जाप नहीं कर पाते हैं तो इसे सुन भी सकते हैं। कहा जाता है कि मंत्रों को सुनने का भी काफी लाभ प्राप्त होता है।

याद रखने की क्षमता बढ़ेगी

बुध बीज मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की याद रखने की क्षमता बढ़ जाती है। खासकर इसका ज्यादा लाभ उन लोगों को मिलता है, जो छोटी-छोटी बातों को भूल जाते हैं।

मन रहेगा शांत

अगर मन शांत नहीं रहता है तो भी विष्णु बीज मंत्र का जाप करके देखें। इसका सकारात्मक प्रभाव जीवन पर आपको खुद देखने को मिल जाएगा।

मेंटल हेल्थ रहेगी दुरुस्त

मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी इस मंत्र का जाप करना फायदेमंद माना जाता है। इससे दिमाग संबंधी रोगों से भी छुटकारा मिल जाता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। उपरोक्त सूचना की सत्यता की गारंटी हमारी तरफ से नहीं दी जा रही है।

यहां हमने जाना कि दिमाग की क्षमता बढ़ाने के लिए किस मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सूर्य गोचर के कारण अगले 25 दिन जमकर पैसे लूटेंगे 3 राशि वाले