अक्सर लोगों के जीवन में कई तरह की समस्या होती है, जिसके लिए वह अलग-अलग प्रकार के उपाय करते रहते हैं। लहसुन से कई तरह के उपाय कर सकते हैं, जिससे जीवन की सारी परेशानियां दूर हो सकती है।
किसी प्रकार से परिवार के बीच मनमुटाव चल रहा है, तो शनिवार के दिन एक डड़ें में लहसुन की सात कलियों को फंसाकर घर के आंगन या छत पर रखे दें। ऐसा करने से पारिवारिक मनमुटाव दूर होने लगते हैं।
अगर किसी प्रकार से धन की कमी चल रही है, तो अपने पर्स में लहसुन की एक कली रखें। इससे कुछ दिन में धन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है और जीवन में खुशहाली आ सकती है।
किसी प्रकार से व्यापार में आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो शनिवार के दिन मेन गेट पर लाल कपड़े में 5 लहसुन की कलियां को बांध कर लटका दें। इससे आर्थिक समस्या दूर हो सकती है।
अगर हाथ में पैसा नहीं टिकता है और फिजूलखर्ची ज्यादा हो रही है, तो तिजोरी में एक कपड़े में लहसुन की कुछ कलियां को बांध कर रख दे। ऐसा करने से घर में पैसा टिकने लगेंगा।
अगर किसी प्रकार से घर में नजर लग गई है, तो लहसुन की सात कलियों को लेकर पांच लाल मिर्च के साथ जला दे। ऐसा करने से घर से नजर दोष से जल्दी छुटकारा पा सकते हैं।
जिन लोगों को रात में डरावने सपने आते हैं, वह लोग रात में तकिए के नीचे लहसुन की दो या तीन कलियां रखनी चाहिए। इससे रात में डरावने सपने आने बंद हो जाते हैं।
लहसुन के टोटके करने से जीवन में खुशहाली आती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM