शास्त्रों में मंत्रों की शक्ति का उल्लेख मिलता है। अगर आप जीवन में शांति चाहते हैं तो कुछ मंत्रों का जाप नियमित तौर पर करना शुरू कर दें।
मन को नियंत्रित करने के लिए केवल ‘ॐ’ मंत्र का जाप करना काफी है। माना जाता है कि इस मंत्र से मानसिक शांति बढ़ती है।
मानसिक स्पष्टता के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें। ‘ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्’ यह मंत्र व्यक्ति की सोचने और फैसले लेने की क्षमता को भी बढ़ाता है।
मन को शांत करने के लिए ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप भी आप रोजाना कर सकते हैं। माना जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से भोलेनाथ को भी प्रसन्न किया जा सकता है।
जीवन की ज्यादातर बाधाओं को दूर करने के लिए ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें। यह मंत्र व्यक्ति को मानसिक शांति प्रदान करता है।
जीवन में सफलता हासिल करने के लिए रोजाना ‘ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके’ का जाप करें। मान्यता के अनुसार, यह मंत्र करियर की अड़चनों को समाप्त कर देता है।
शास्त्रों में बताया गया है कि ‘ॐ शांति शांति शांति’ का जाप करने से शांति मिलती है। अगर आप दिन की शुरुआत के साथ इस मंत्र का जाप करेंगे तो दिनभर मन नियंत्रित रहेगा।
इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि किन मंत्रों का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ