बच्चे करें इन मंत्रों का जाप, पढ़ाई पर बढ़ेगा फोकस


By Sahil02, Apr 2024 12:30 PMnaidunia.com

मंत्रों का करें जाप

हिंदू धर्म में मंत्रों का खास महत्व होता है। मान्यता है कि रोजाना कुछ मंत्रों का जाप करने के कई फायदे व्यक्ति को मिलते हैं।

पढ़ाई पर बढ़ेगा फोकस

यदि बच्चे पढ़ाई पर फोकस बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना कुछ मंत्रों का जाप जरूर करें। इन मंत्रों का जाप करने से आपका ध्यान पढ़ाई पर पहले से ज्यादा लगेगा।

ऊँ का करें जाप

शास्त्रों में ऊँ मंत्र को सबसे सरल माना जाता है। रोजाना इसका जाप करने से छात्रों में एकाग्रता और ध्यान में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं।

गायत्री मंत्र

यदि आप गायत्री मंत्र का जाप करते हैं तो मन और बुद्धि शुद्ध होती है। इस मंत्र का जाप करने वालों का मन शांत होता है।

सरस्वती मंत्र

ज्ञान की देवी सरस्वती के मंत्र का जाप करने वाले का दिमाग पढ़ाई में ज्यादा लगता है। इसके लिए ‘ॐ महासरस्वते नमः’ का रोजाना जाप करें।

गणेश मंत्र

हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के रूप में देखा जाता है। रोजाना ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करने से मन में एकाग्रता की भावना पैदा होती है।

भगवान कृष्ण का मंत्र

पढ़ाई पर फोकस बढ़ाने के लिए भगवान कृष्ण के मंत्र का जाप भी आप कर सकते हैं। इसके लिए ‘ॐ कृष्णाय नमः’ का जाप आपको करना चाहिए।

डिस्क्लेमर

मंत्रों का जाप करने का लाभ धार्मिक मान्यता पर आधारित है। यहां दी गई जानकारी की हमारी तरफ से पुष्टि नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि बच्चों को किन मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सोते समय चांदी के सिक्के से 7 दिन तक करें 1 उपाय, खूब आएगा पैसा