किस मंत्र का जाप करने से नौकरी जल्दी लगती है?


By Sahil21, Jun 2024 02:26 PMnaidunia.com

नौकरी प्राप्ति के मंत्र

तुरंत नौकरी पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ शक्तिशाली मंत्र बताए गए हैं। इनका जाप करने से नौकरी में तरक्की की संभावना भी बढ़ जाती है।

सूर्य मंत्र का जाप करें

‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः’ सूर्य देव को समर्पित होता है। इस मंत्र का रोजाना जाप करने वालों को अच्छी नौकरी की प्राप्ति होती है।

गणेश मंत्र

हिंदू धर्म के मुताबिक, सभी पूजा में भगवान गणेश का नाम सबसे पहले लिया जाता है। नौकरी पाने या तरक्की के लिए ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें।

सरकारी नौकरी के लिए मंत्र

अगर आप सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखते हैं तो ‘ऊं घृणि सूर्याय नमः’ का रोजाना जाप करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह मंत्र सूर्य देव को प्रसन्न कर सकता है।

हनुमान चालीसा का पाठ करें

बजरंगबली की कृपा हासिल करने के लिए मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। जिससे नौकरी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

श्री विष्णु सहस्त्रनाम

शास्त्रों में बताया गया है कि विष्णु सहस्त्रनाम भगवान विष्णु के हजारों नाम से युक्त एक स्तोत्र होता है, जिसका जाप करने से नौकरी आसानी से मिल सकती है।

सच्चे मन से करें जाप

इन मंत्रों का जाप सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ करना चाहिए। ऐसा करने से ही देवी-देवताओं का आशीर्वाद इंसान को मिलता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।

नौकरी पाने के लिए कुछ मंत्रों का जाप आप कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मंगल ग्रह की मजबूती के लिए खाएं ये फल