मंगल ग्रह की मजबूती के लिए खाएं ये फल


By Ayushi Singh21, Jun 2024 11:35 AMnaidunia.com

कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर होता है, तो जीवन में घटना, कोध्र, वाद-विवाद और मांगलिक दोष की स्थिति बनी रहती है। क्‍या आप जानते हैं कि किन फलों को खाने से मंगल ग्रह मजबूत होता है।

मंगल ग्रह

मंगल ग्रह की स्वराशि मेष है। इस राशि में रहकर मंगल की त्रिकोण राशि भी मानी जाती है। साथ ही, जो भी शुभता या ऊर्जा मंगल को मिलती है, वह यही से मिलती है।

अनार

अनार का संबंध मंगल ग्रह से हैं। जितने भी लाल फल होते हैं, उन पर मंगल ग्रह का प्रभाव माना जाता है। इसलिए मंगल ग्रह को मजबूत बनाने के लिए रोजाना एक अनार जरूर खाएं।

केला

केला को रोजाना खाने से मंगल ग्रह के साथ गुरु ग्रह भी मजबूत होता है। दिन में कम से कम 1 केला हर रोज खाना चाहिए। इससे मंगल ग्रह मजबूत होता है।

आम

हनुमानजी को आम प्रिय है और मंगल ग्रह के स्वामी भी है। अशोक वाटिका में आम का फल भगवान हनुमान को बहुत पसंद आया था। रोजाना 1 आम उनको अर्पित करें और उसी आम को खाएं। इससे मंगल ग्रह मजबूत होता है।

सेब

अगर कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति कमजोर है, तो रोजाना एक सेब को खाएं। इससे न सिर्फ मंगल ग्रह मजबूत होगा, बल्कि सेहत से जुड़ी समस्याएं भी दूर होगी।

खजूर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह की स्थिति कमजोर होने पर व्यक्ति के साहस में भी कमी आ जाती है। इसलिए, रोजाना दूध के साथ खजूर खाएं। इससे कुंडली में मंगल ग्रह की दशा को मजबूत किया जा सकता है।

बादाम

बुधवार का दिन गणपति जी को समर्पित है। यह दिन बुध ग्रह का भी माना गया है। इस दिन बादाम खाने से मंगल ग्रह की दशा को मजबूत किया जा सकता है।

इन फलों से मंगल ग्रह को मजबूत कर सकते हैं।। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

29 जून शनि चलेंगे उल्‍टी चाल, इन 5 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल