समस्याओं से छुटकारा दिलाएंगे 5 चमत्कारी मंत्र


By Sahil06, Apr 2024 05:35 PMnaidunia.com

चमत्कारी मंत्र

हिंदू धर्म में मंत्रों का खास महत्व माना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि बगैर मंत्रों का जाप करें कोई भी यज्ञ या पूजा संपन्न नहीं होती है।

समस्याएं होंगी दूर

जीवन की तमाम समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ चमत्कारी मंत्रों का जाप आप कर सकते हैं। आइए इन मंत्रों के बारे में जान लेते हैं।

गणेश मंत्र

रोजाना 'श्री गणेशाय नमः' का जाप करने वालों को जीवन में किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

हनुमान मंत्र का जाप

बजरंगबली की कृपा से व्यक्ति के तमाम संकट दूर हो जाते हैं। इसके लिए मंगलवार के दिन 'ॐ श्री हनुमते नमः' का जाप करें।

महामृत्युंजय मंत्र

जीवन की तमाम परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। शास्त्रों में भी इस मंत्र को चमत्कारी बताया गया है।

भगवान विष्णु का मंत्र

यदि आप चाहते हैं कि जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी न आए तो भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो: भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें।

सूर्य का मंत्र

हिंदू धर्म में सूर्य देव की पूजा करने का भी खास महत्व माना जाता है। इसके लिए आप 'ॐ घृणि सूर्याय नम:' का जाप कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि करना बिल्कुल भी संभव नहीं है।

यहां हमने जाना कि किन मंत्रों का जाप करना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शनिवार के दिन काली मिर्च से करें 1 टोटका, जाग जाएगा भाग्य