शनिवार के दिन काली मिर्च से करें 1 टोटका, जाग जाएगा भाग्य


By Sahil06, Apr 2024 04:16 PMnaidunia.com

शनिवार के उपाय

शास्त्रों में बताया गया है कि शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। न्याय के देवता को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपायों को करने का खास महत्व माना जाता है।

काली मिर्च से करें उपाय

यदि आप आर्थिक स्थिति को लेकर काफी परेशान रहते हैं तो शनिवार के दिन काली मिर्च से उपाय कर लें। इसके बाद आपको पैसों की फिक्र करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

काली मिर्च के 5 दाने लें

धन लाभ की इच्छा पूरी करने के लिए सबसे पहले 5 काली मिर्च के दाने लें। इन्हें अपने हाथ में रख लें और सिर के ऊपर से घुमाएं।

7 बार सिर से घुमाएं

काली मिर्च के 5 दानों को अपने सिर के ऊपर से घुमाएं। इसके बाद इन्हें किसी पात्र या कपड़े में रख लें और चौराहे पर फेंक आएं।

चौराहे पर फेंक दें मिर्च

काली मिर्च के चार दानों को चारों दिशाओं में फेंक दें। वहीं, पांचवे दाने को आसमान की तरफ उछाल दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।

शाम के समय करें उपाय

काली मिर्च का उपाय करने के दौरान एक बात का ध्यान रखें कि इसे शाम के समय करना फायदेमंद होता है। इस वजह से सूरज डूबने के बाद ही इस उपाय को करें।

अचानक प्राप्त होगा धन

काली मिर्च का उपाय अपनाने के बाद धन प्राप्ति के मार्ग खुल जाते हैं। बशर्ते इस उपाय को पूरी विधि के तहत करना चाहिए।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

शनिवार के दिन काली मिर्च से कुछ उपाय आप कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कृतिका नक्षत्र में गुरु, 3 राशियों की लगेगी लॉटरी