सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के कुछ अंगों पर तिल होना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों के इन बॉडी पार्ट पर तिल के चिन्ह होते हैं उन्हें सौभाग्यशाली माना जाता है।
दाहिने गाल पर तिल वाले व्यक्ति भाग्यशाली होते हैं। खासकर गाल पर तिल वाली महिलाओं को जीवन में सुख-सुविधाओंं की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
शायद आपने भी देखा होगा कि कुछ लोगों के नाक पर तिल नजर आता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नाक पर तिल वाले लोग किस्मत के धनी होते हैं।
सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो कमर पर तिल वाले लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलता है। स्त्री की बाई कमर पर तिल शुभ माना जाता है। वहींं, पुरुष की कमर पर दाई तरफ तिल ज्यादा शुभ होता है।
अगर आपके अंगूठे पर तिल है तो समझ जाएं कि आपको जरूरत के समय भाग्य का साथ जरूर मिलेगा। इतना ही नहीं, करियर में भी सफल होने से आपको कोई रोक नहीं सकता है।
अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ महिलाओं के माथे के बीच में तिल होता है। सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि ऐसे लोगों को समाज में खूब सम्मान मिलता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, हथेली के बीचों-बीच तिल वाले इंसान जीवन में जरूर सफल होते हैं। नौकरी और व्यापार में इन्हें समय-समय पर धन लाभ होता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि शरीर के किन अंगों पर तिल होना शुभ होता है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ