हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद ही शुभ और फलदायी माना जाता हैं। दरअसल, तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता हैं।
तुलसी कई तरह की होती हैं। इन्हीं में से एक रामा तुलसी है, जिसका हिंदू धर्म में काफी महत्व बताया गया है। रामा तुलसी के कुछ उपाय व्यक्ति की आर्थिक तंगी को दूर कर सकते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 1 बर्तन में पानी और 5 रामा तुलसी के पत्तों को डालें। अब इस पानी को सुबह मुख्य द्वार पर छिड़कें।
तिजोरी धन का स्थान होता है। धन की बढ़ोतरी के लिए लाल कपड़े में रामा तुलसी पत्तों को बांधकर तिजोरी में रखें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रामा तुलसी में रक्षा सूत्र बांधना काफी शुभ माना जाता है। इसलिए, रामा तुलसी में 7 बार रक्षा सूत्र बांधें।
धन प्राप्ति के लिए शाम के समय रामा तुलसी के पास आटे का दीपक जलाएं। आटे के दीपक में घी डालकर जलाना शुभ होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन रामा तुलसी के पौधे में दूध अर्पित करना शुभ माना जाता है। तुलसी में दूध अर्पित करने से धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।