इन स्थिति में मांगलिक बनते हैं धनवान


By Arbaaj23, May 2024 02:26 PMnaidunia.com

मांगलिक दोष

अक्सर लोगों को लगाता हैं कि कुंडली में मंगल दोष होना अशुभ है, लेकिन ऐसा नहीं होता है कुछ स्थितियों में फायदेमंद होता है।

प्रथम भाव

जब मंगल प्रथम यानी लग्न भाव में हो, तो ऐसी स्थिति में व्यक्ति साहसी और पराक्रमी होते हैं, जिसके कारण कार्य क्षेत्र में सफलता मिलती है।

चतुर्थ भाव

जब मंगल चतुर्थ भाव में होता है,तो ऐसी स्थिति में जातक शक्तिशाली और आकर्षक व्यक्तित्व वाला होता हैं और उनकी सुख-सुविधा में कमी नहीं होती हैं।

सप्तम भाव

यदि मंगल सप्तम भाव में हो, तो जातक को जमीन से जुड़े कामों में सफलता मिलती है। इसके साथ ही धन लाभ होता है।

अष्टम भाव

अष्टम भाव में मंगल हो, तो जातक को आकस्मिक रूप से धन लाभ होता है। अष्टम भाव से व्यक्ति के जीवन में खूब धन आता है।

द्वादश भाव

मान्यताओं के अनुसार, मंगल के द्वादश भाव में होने से जातक को विदेशों में भूमि-संपदा खरीदने में कामयाबी मिलती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जल्द करोड़पति बनेंगे 3 राशि वाले, 50 साल बाद आएंगे गुरु और शुक्र