घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सभी पौधे लगाते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को शुभ माना जाता है, जिन्हें लगाने का सकारात्मक असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है।
खासकर आर्थिक तंगी से परेशान रहने वाले लोगों को अपने घर में कुछ चमत्कारी पौधों को लगाना चाहिए। दरअसल, इन पौधों को लगाने से पैसा आपके घर में खींचा चला आएगा।
घर में केले के पेड़ को उत्तर दिशा में लगाएं। गुरुवार के दिन इसकी पूजा जरूर करें। इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा।
हिंदू धर्म में शमी के पौधे को भी शुभ माना जाता है। बता दें कि यह पौधा शिव जी को प्रिय होता है। इसे घर में लगाने से पैसों की तंगी दूर हो जाती है।
इस पौधे के नाम से ही पता चलता है कि इसका सीधा संबंध पैसों से होता है। धन लाभ के लिए घर में मनी प्लांट को लगाना भी शुभ माना जाता है।
घर की उत्तर दिशा में बांस के पौधे को रखना शुभ माना जाता है। यह पौधा लगाने से वातावरण में मौजूद नकारात्मकता दूर हो जाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्नेक प्लांट को भी शुद्ध पौधा माना जाता है। इस पौधे को स्टडी टेबल या रूम में भी रखा जा सकता है। ऐसा करने से करियर में तरक्की के मार्ग भी खुल जाते हैं।
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र और पूजनीय माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में यह पौधा होता है, वहां धन-दौलत की कमी नहीं होती है।