वास्तु शास्त्र में रात के समय कुछ कार्यों को करने की सख्त मनाही है। इस नियम का पालन न करने का बुरा असर जिंदगी पर पड़ सकता है।
रात के समय नाखून काटना अशुभ माना जाता है। इस एक गलती को बार-बार करने से मां लक्ष्मी भी आपसे नाराज हो सकती हैं।
कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वह बाल खोलकर सोती हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है। दरअसल, इसकी वजह से नकारात्मक शक्तियां आकर्षित होती हैं।
बाहर रात के समय पार्टी में ज्यादातर लोग परफ्यूम या इत्र लगाकर जाते हैं। इस एक गलती की वजह से नकारात्मकता हावी हो जाती है।
रात के समय गलती से भी किचन में बर्तन झूठे नहीं छोड़ने चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और जीवन पर बुरा असर पड़ता है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि शाम के समय भूलकर भी घर की सफाई न करें। खासकर झाड़ू लगाने से आपको बचना चाहिए।
रात के समय पैसों से जुड़े कार्य नहीं करने चाहिए। खासतौर पर किसी को पैसे उधार देने से आपको बचना चाहिए। मान्यता है कि इस समय दिए गए पैसे वापिस नहीं मिलते हैं।
रात के समय तुलसी के पौधे में जल देना शुभ नहीं होता है। दरअसल, ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं।