सावन के महीने में कुछ पौधों को घर में लगाना शुभ माना जाता है। इससे महादेव प्रसन्न होंगे और पैसों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
सावन में कुछ चमत्कारी पौधों को घर में लगाएंगे तो मां लक्ष्मी कृपा बरसाएंगी। धन की देवी के आशीर्वाद से धन-धान्य से जुड़ी समस्याओं का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी वास करती हैं। अगर सावन के दौरान इस पौधे को घर ले आएंगे तो महादेव और लक्ष्मी दोनों को प्रसन्न किया जा सकता है।
इस पौधे का सीधा संबंध धन से होता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए घर में मनी प्लांट को जरूर लगाएं। माना जाता है कि जिस घर में यह पौधा होता है वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है।
शास्त्रों में बताया गया है कि शनिदेव को शमी का पौधा प्रिय होता है। इस पौधे को भी सावन के महीने में घर लगाना शुभ माना जाता है।
सावन के महीने में अनार का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।
शास्त्रों के मुताबिक, घर के आंगन में केले का पेड़ लगाना शुभ होता है। इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही, घर में सुख-शांति आती है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि सावन के महीने में किन पौधों को लगाने से मां लक्ष्मी कृपा बरसाती हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ