ग्रह समय-समय पर अन्य ग्रहों के साथ संबंध बनाते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश-दुनिया पर देखने को मिलता है। इससे जीवन में शुभ और अशुभ फल मिलते हैं। आइए जानते हैं कि केतु और सूर्य के पास आने से किन राशियों की बदल सकती है किस्मत
सूर्य देव सितंबर महीने में कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही केतु विराजमान है। इससे इस राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है। नौकरी में सफलता के योग बन रहे हैं और कई विवादों से मुक्ति मिल सकती है।
केतु और सूर्य के पास आने से धनु राशि के लोगों को विशेष लाभ मिल सकते हैं। इसके दौरान कारोबार में सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही, केतु और सूर्य लाभकारी साबित हो सकते हैं। नौकरी में तारीफ सुनने को मिल सकती है।
केतु और सूर्य के पास आने से वृश्चिक राशि के लोगों के लिए खास हो सकता है। इस राशि के लोगों के आय में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही, निवेश से लाभ होने के योग बन सकते हैं।
केतु और सूर्य के पास आने से सिंह राशि को लोगों को लाभ मिल सकता है। समय-समय पर धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही, अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।
सूर्य और केतु की युति यह दर्शाती है कि सूर्य अधिकार, पद और उपलब्धि के मुख्य बिंदु की ऊर्जा को दर्शाता है और केतु शक्ति, धन और अन्य भौतिक गुणों में आने वाली रुकावट का बोध कराता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
केतु और सूर्य के पास आने से इन राशियों की किस्मत बदल सकती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM