किस स्टोन को धारण करने से पैसा खींचा चला आता है?


By Sahil18, Aug 2024 07:24 AMnaidunia.com

रत्न शास्त्र

अंगूठी में रत्न डालकर पहनने का महत्व रत्न शास्त्र में बताया गया है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए भी कुछ रत्नों को धारण करना शुभ माना जाता है।

पैसे आकर्षित करने वाले स्टोन

रत्न शास्त्र में पैसे आकर्षित करने के लिए स्टोन धारण करने की सलाह दी गई है। माना जाता है कि ये रत्न व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

पुखराज रत्न

रत्न शास्त्र में पुखराज रत्न को चमत्कारी बताया गया है। इसे धारण करने वाले व्यक्ति को जीवन की ज्यादातर समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। 

सुख-समृद्धि बढ़ेगी

पुखराज रत्न धारण करने से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। रत्न शास्त्र में बताया गया है कि इस रत्न को चांदी की अंगूठी में धारण करना भी सही माना जाता है।

पन्ना रत्न

आमतौर पर मन को नियंत्रित करने के लिए पन्ना रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। खैर, इसे धारण करने से धन-धान्य की कमी भी दूर हो जाती है।

व्यापार में मिलेगी सफलता

पन्ना रत्न को चांदी की अंगूठी में डालकर धारण करें। इससे व्यापार में आने वाली तमाम अड़चन दूर हो जाएगी और आपको बिजनेस में लाभ होने लगेगा।

मानसिक शांति

दिमाग को शांत रखने के लिए भी आप पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहती है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि करना संभव नहीं है।

यहां हमने जाना कि किस रत्न को धारण करने से पैसे खींचे चले आते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जन्माष्टमी के दिन क्या दान करना चाहिए?