स्वप्न शास्त्र में आपके सपने के बारे में बताया गया है। इसमें बताया गया हैं कि आपने जो सपना देखा है उसका क्या संकेत है।
जो भी आप सपना देखता है उसका शुभ या अशुभ संकेत होते है। आइए जानते हैं कि किन चीजों को सपने में देखना अशुभ माना जाता है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में काला कौवा देखना अशुभ माना जाता है। इसको देखने का अर्थ होता हैं कि किसी संबंधित की मृत्यु की खबर मिल सकती है।
सपने में तूफान देखना भी अशुभ होता है। तूफान देखने का मतलब होता हैं कि भविष्य में कोई बड़ी परेशानी आने वाली है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने से खून को बहता हुआ देखना अशुभ होता है। ऐसे सपने का अर्थ खतरनाक बीमारी से जूझना माना जाता है।
सपने में बैलगाड़ी को देखने का मतलब होता हैं कि आने वाले समय में आपको कई असफलताएं मिल सकती हैं।
रात को स्वप्न में काले बादल देखना बेहद ही अशुभ माना जाता है। काले बादलों का अर्थ होता हैं कि जीवन में दुखों का सामना करना पड़ सकता है।
झाड़ू में मां लक्ष्मी वास करती है, लेकिन इसको सपने में देखना का मतलब होता हैं कि आप आर्थिक तंगी से जूझने वाले है।