गरीबी दूर करेंगे लाल किताब के ये अचूक उपाय


By Arbaaj10, Aug 2023 12:07 PMnaidunia.com

लाल किताब

लाल किताब में जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया है। लाल किताब के उपाय बेहद ही कारगर माने जाते हैं।

आर्थिक तंगी

व्यक्ति के जीवन में हर समय एक से नहीं रहता है। जिंदगी में आर्थिक तंगी भी आती है, लेकिन उसे दूर करने के लिए लाल किताब के उपाय बेहद ही मददगार होता है।

गाय को गुड़

लाल किताब के अनुसार गाय को गुड़ खिलाने से धन का योग बनता है और आर्थिक संबंधित परेशानियां भी दूर होती है।

लौंग

गरीबी दूर करने के लिए आप लौंग का उपाय भी आजमा सकते है। लौंग की 2 कली को पर्स या घर की तिजोरी में रखें।

शनिवार को दान

शनिवार को दान करना काफी फलदायी माना जाता है। इस दिन जरूरतमंदों को जूते-चप्पल का दान करें। दान करने से आर्थिक लाभ होता है।

पूजा-पाठ

लाल किताब के अनुसार सुबह-सुबह धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से भी गरीबी दूर होती है। मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से धन की प्राप्ति होती है।

स्वास्तिक चिन्ह

घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना शुभ माना जाता है। स्वास्तिक चिन्ह बनाने से धन प्राप्ति का योग बनता है।

तांबे का सिक्का

लाल किताब के मुताबिक पर्स में तांबे के सिक्के रखें। ये उपाय करने से आने वाली आर्थिक समस्याओं से आप बच सकते है।

धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ये लक्षण बताते हैं आपको लगी है बुरी नजर