Chanakya Niti: खुद को बर्बाद करने जैसा है ऐसी जगहों पर रहना


By Sahil08, Mar 2024 07:59 PMnaidunia.com

सभी चाहते हैं तरक्की

जीवन में हर कोई अपना विकास करने की इच्छा रखता है। आचार्य चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसका असर उनकी तरक्की पर पड़ता है।

ऐसी जगहों पर न रहें

चाणक्य नीति में बताया गया है कि इंसान को कुछ जगह पर नहीं रहना चाहिए। ऐसी जगहों पर रहने वाले इंसान जीवन में तमाम कोशिश करने के बाद भी आगे नहीं बढ़ पाते हैं।

धन का अभाव

इंसान को ऐसे शहर या गांव में नहीं रहना चाहिए, जहां पर धन का अभाव हो। ऐसी जगह पर रहने से इंसान का विकास भी नहीं होता और वह खुश भी नहीं रह पाता है।

वेदों को जानने वाले विद्वान

आचार्य चाणक्य ने यह सलाह भी दी है कि इंसान को उस देश में नहीं रहना चाहिए, जहां पर वेदों को जानने वाले विद्वान नहीं हैं। बता दें कि बिना सही राह दिखाने वाले के व्यक्ति मार्ग भटक जाता है।

राजा या सरकार न हो

शासन और अपनी सुरक्षा के लिए सरकार या राजा का होना जरूरी है। इंसान को बगैर सरकार या शासन वाली जगह पर रहने से बचना चाहिए।

डॉक्टर का न होना

स्वास्थ्य सुविधाएं सबसे ज्यादा जरूरी होती है। यदि आप किसी ऐसी जगह पर रहते हैं, जहां पर कोई डॉक्टर नहीं है तो यह आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है।

जल की कमी

हम सभी जानते हैं कि हमारे शरीर को सबसे ज्यादा जल की आवश्यकता होती है। इस वजह से कभी भी ऐसी जगह पर न रहें, जहां जल की कमी रहती हो।

सर्वनाश है निश्चित

चाणक्य नीति में कहा गया है कि ऐसी 5 जगहों पर यदि कोई रहता है तो उसका सर्वनाश निश्चित है। इससे बचने का सरल उपाय है कि ऐसी जगह या देश में रहें, जहां पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है।

यहां हमने जाना कि आचार्य चाणक्य ने किन जगहों पर रहने से मना किया है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

होली के बाद पैसों की होगी बरसात, बस आजमाएं ये अचूक उपाय