मुख्‍य द्वार पर एक खास शब्द लिखने से दूर होगी पैसों की किल्लत


By Sahil17, Apr 2024 08:00 AMnaidunia.com

मुख्य द्वार का महत्व

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार का खास महत्व माना जाता है। मेन गेट से जुड़े कुछ नियमों का पालन करना भी बेहद महत्वपूर्ण होता है।

मेन गेट पर क्या लिखें?

अक्सर आपने भी देखा होगा कि कुछ लोग अपने घर के मुख्य द्वार पर कुछ शुभ शब्द लिखते हैं। सवाल खड़ा होता है कि घर के मुख्य द्वार पर क्या लिखना शुभ होता है।

श्री लिखना होता है शुभ

वास्तु शास्त्र में श्री शब्द को बेहद शक्तिशाली माना जाता है। घर के मेन गेट पर इस शब्द की आकृति आप बना सकते हैं।

श्री लिखने के लाभ

घर के मेन गेट पर श्री लिखने का सकारात्मक असर पूरे घर पर पड़ता है। चलिए फिर भी इसके कुछ अहम फायदों को लेकर बात कर लेते हैं।

मां लक्ष्मी की कृपा

मुख्य द्वार पर श्री लिखने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बरसेगी। उनके आशीर्वाद से आपको पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ग्रह दोष से मुक्ति

यदि आप ग्रह दोष से मुक्ति चाहते हैं तो भी घर के मेन गेट पर श्री लिख दें। ऐसा करने से घर के ऊपर से दोष का असर कम हो जाएगा।

कर्ज से मिलेगा छुटकारा

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि मुख्य द्वार पर श्री लिखने वालों को कर्ज की स्थिति से छुटकारा मिल जाता है। इतना ही नहीं, पैसों में बचत होनी भी शुरू हो जाती है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि मुख्य द्वार पर क्या लिखना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

1 साल बाद अमीर बनेंगे 3 राशि वाले, अपनी ही राशि में आएंगे धन के देवता