कुछ लोगों को लगता है कि उन्हें किस्मत का साथ नहीं मिल रहा है। ऐसी स्थिति में भाग्य चमकाने के लिए आप कुछ आसान और शुभ कार्य कर सकते हैं।
शास्त्रों में बताया गया है कि सुबह उठने के बाद सबसे पहले अपनी हथेलियों को देखें। ऐसा करने का सकारात्मक असर आपके जीवन पर पड़ता है।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन जूते-चप्पल खरीदें। माना जाता है कि ऐसा करने से धन की देवी की कृपा बरसेगी।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा घर में शंख को रखना शुभ होता है। इसकी मदद से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को अनानास चढ़ाएं। प्रत्येक शुक्रवार ऐसा करने से आपको जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यदि आपको किस्मत का साथ नहीं मिल रहा है तो गाय को गुड़ खिलाना शुरू कर दें। नियमित तौर पर गाय को रोटी या गुड़ खिलाने से आपका भाग्योदय होगा।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रात के समय किचन को साफ करके ही सोना चाहिए। ऐसा न करने का बुरा असर व्यक्ति की सुख-समृद्धि पर पड़ता है।
रात के समय कपूर जलाने की सलाह भी ज्योतिषाचार्य देते हैं। मान्यता के अनुसार, घर में कपूर जलाने से नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है।
यहां हमने किस्मत चमकाने वाले कुछ उपायों के बारे में जाना। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ