दूसरों के आगे कभी नहीं झुकते हैं इस मूलांक के लोग


By Sahil07, Jun 2024 09:10 AMnaidunia.com

दूसरों के आगे न झुकने वाले

अंक ज्योतिष में एक मूलांक के लोगों को किसी के सामने न झुकने वाला माना जाता है। ऐसे लोग स्वाभिमानी होते हैं और दूसरों का एहसान नहीं लेना चाहते हैं।

मूलांक 3

किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के लोग अपने जीवन में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते हैं।

बृहस्पति होता है स्वामी ग्रह

मूलांक 3 के लोगों का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, जिन्हें तमाम ग्रहों का गुरु माना जाता है। इस वजह से मूलांक 3 के लोग साहसी, शक्तिशाली और संघर्षशील होते हैं।

बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं

मूलांक 3 के लोग बहुत स्वामिनी होते हैं और उन्हें किसी के सामने झुकना पसंद नहीं होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, ये लोग महत्वाकांक्षी होने के साथ अच्छे विचारक भी होते हैं। 

3 मूलांक वालों का स्वभाव

अंक ज्योतिष की मानें तो इस मूलांक के लोग खुले विचारों के होते हैं। इन्हें अपना जीवन स्वतंत्रता के साथ जीना अच्छा लगता है।

धन कमाने में रुचि

मूलांक 3 के लोग धन कमाने में भी खास रुचि रखते हैं। पैसे कमाने का कोई अच्छा अवसर ऐसे लोग कभी नहीं छोड़ते हैं।

पढ़ने-लिखने में चतुर

पढ़ाई के मामले में भी मूलांक 3 के लोग तेज होते हैं। अच्छी शिक्षा ग्रहण करने की वजह से उनके अंदर आत्मविश्वास की कमी नहीं होती है।

वैवाहिक जीवन रहता है सफल

मूलांक 3 के लोगों का वैवाहिक जीवन सफल रहता है। अंक ज्योतिष की मानें तो शादी के बाद इन्हें पार्टनर का साथ हर मामलों में मिलता है।

यहां हमने जाना कि मूलांक 3 के लोग कैसे होते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

केतु-राहु 3 राशियों के जीवन में मचाएंगे हलचल