कन्या पूजन के समय न करें ये गलतियां


By Ayushi Singh07, Oct 2024 02:30 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में कन्या को पवित्रता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि उनके पास माता दुर्गा की शक्ति होती है। आइए जानते हैं कि कन्या पूजन के समय  कौन-सी  गलतियां न करें-

संख्या का ध्यान रखें

कन्या पूजन  पर 9 कन्याओं का पूजन किया जाता है, लेकिन इसे संख्या से अधिक महत्वपूर्ण नहीं समझना चाहिए।

गलत विचार ना लाएं

पूजन करते समय मन में कोई और विचार न लाएं। ध्यान केंद्रित करके और पूजा विधि का पालन करें।

न करें भेदभाव

कन्या पूजन करते समय सभी कन्याओं का समान सम्मान करें। किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए।

खाली हाथ न भेजना

पूजन के बाद कन्याओं को कुछ उपहार देना न भूलें। यह उनके प्रति सम्मान को दर्शाता है। इससे माता दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।   

रखें खाने का ध्यान

कन्याओं के लिए चढ़ाने वाले खाने का ध्यान रखें। उन्हें मीठा और पौष्टिक खाना देना चाहिए, जैसे हलवा, पूड़ी, चना, आदि।

स्वच्छता का ध्यान

कन्या पूजन करने से पहले उस जगह को साफ कर लें। इससे पूजा का महत्व बढ़ता है और माता रानी प्रसन्न होती है।

कन्या पूजन के समय ये गलतियां न करें। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

दशहरे पर इस पेड़ का उपाय करने से बन सकते हैं अमीर