गर्मियों में दही का सेवन फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह पेट को ठंडक पंहुचाने का काम करता है। ऐसे में अगर दही खाते समय आप ये गलतियां करते हैं, तो कई नुकसान हो सकते हैं-
कई लोग दही के साथ नमक मिलाकर सेवन करते हैं, लेकिन आप भी यह गलती करते हैं, तो पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
कभी भी दही खाने के बाद या दही के साथ गर्म चीजें जैसे कि पराठे, चावल या रोटी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सेहत पर बुरा प्रभाव हो सकता है।
दही की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अगर आप रात के समय इसे खाते हैं, तो कफ होने की समस्या हो सकती है।
ना खाएं दही का स्वाद खाने में खट्टा होता है। ऐसे में इसके साथ किसी भी तरह की खट्टी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। साथ ही, अगर दही का स्वाद ज्यादा खट्टा है, तो इसे नहीं खाना चाहिए।
कभी भी दही खाने के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है।
अगर आपको दही खाने के बाद किसी तरह की एलर्जी होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com