आंवले का जूस पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन कुछ समस्याओं में पीने से परहेज करना चाहिए वरना फायदे की जगह नुकसान होगा।
हर व्यक्ति को छोटी-मोटी समस्याएं होती रहती हैं। ऐसे में 5 समस्याएं हैं, जिसमें आंवले का जूस नहीं पीना चाहिए वरना समस्या बढ़ सकती है।
आंवला पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व होते हैं।
अगर आप लो ब्लड शुगर के मरीज है, तो आंवले का जूस नहीं पीना चाहिए। आंवले का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है।
अगर आपको सर्दी या जुकाम हो जाए, तो भी आंवले के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होती है।
अगर आप थायराइड के मरीज है, तो भी आंवले का जूस नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इसमें आयोडीन की मात्रा काफी अधिक होती है।
यदि किसी को पाचन से जुड़ी समस्याएं है, तो भी आंवले का जूस पीने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें अम्लीय गुण होते हैं, जो समस्याओं को और बढ़ा सकती है।
किडनी के रोगियों के लिए भी आंवले का जूस अच्छा नहीं होता है, क्योंकि इसमें पोटैशियम और विटामिन-सी ज्यादा पाया जाता है।
इन 5 समस्याओं में आंवले का जूस नहीं पीना चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ