इन समस्याओं में न खाएं लौकी, बढ़ने लगती है परेशानी


By Arbaaj28, Jul 2024 02:46 PMnaidunia.com

लौकी की सब्जी गुणों से भरपूर होती है, जिसका सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ समस्याओं में इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

इन समस्याओं में न खाएं लौकी

अगर आप लौकी का सेवन फायदे के लिए करते है, तो चलिए जान लें कि कहीं आप इन समस्याओं में भी तो लौकी न खा रहे हैं वरना नुकसान हो सकता है।

लो बीपी

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो रहता है उनको लौकी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसे खाने से बीपी कम होने लगता है।

किडनी की समस्या

जो लोग किडनी की समस्या से जूझ रहे है, उनको भी लौकी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका सेवन परेशानी को और बढ़ा सकता है।

स्किन एलर्जी

अगर किसी को स्किन से जुड़ी किसी भी तरह की एलर्जी होती है, तो उनको लौकी खाने से परहेज करना चाहिए। ऐसी स्थिति में लौकी खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

कमजोर पाचन

जिन लोगों का पाचन कमजोर होता है उन्हें लौकी का सेवन नहीं करना चाहिए। अधिक मात्रा में लौकी खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है।

गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान लौकी खाने से परहेज करना चाहिए। गर्भावस्था में इस सब्जी का सेवन नुकसानदायक माना जाता है। इसके सेवन से पहले डॉक्टर से संपर्क करें।

हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हाथों की कमजोर पकड़ इन बीमारियों का देती है संकेत