गर्मियों में न खाएं ये 5 गर्म तासीर वाली चीजें


By Arbaaj29, Apr 2024 02:20 PMnaidunia.com

गर्मी का मौसम

गर्मी का मौसम आते ही लोगों को खानपान में बदलाव करना चाहिए। सर्दियों और गर्मियों का खानपान बिल्कुल अलग होता है।

गर्मी तासीर

गर्मियों में गर्म तासीर वाली चीजों को खाने से आपका पेट खराब हो सकता है। इसलिए गर्म तासीर वाली चीजों को खाने से परहेज करें।

रेड मीट

रेड मीट की तासीर काफी गर्म होती है। गर्मी के मौसम में रेड मीट का सेवन कम से कम करना चाहिए। रेड मीट शरीर में गर्मी पैदा करता है।

अदरक न खाएं

गर्मियों के मौसम में अदरक का सेवन भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, अदरक की तासीर गर्म होती है, जो आपके पेट को खराब कर सकती है।

मसालेदार खाना

गर्मियों में मसालेदार भोजन करने से भी परहेज करना चाहिए क्योंकि ऐसा भोजन करने से शरीर में गर्माहट बढ़ती है।

घी का सेवन

घी का सेवन सर्दियों में फायदेमंद होता है, लेकिन गर्मियों में घी का सेवन नहीं करना चाहिए। घी की तासीर काफी गर्म होती है।

ठंडी चीजों को खाएं

गर्मियों के मौसम में डेली डाइट में ठंडी तासीर वाली चीजों को खाना चाहिए ताकि शरीर को ठंडक मिल सके। ठंडी तासीर वाली चीजें खाने से पेट भी दुरुस्त रहता है।

गर्मी में भूलकर भी गर्म तासीर वाली चीजों को नहीं खाना चाहिए। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पुरुषों में क्या संकेत दिखते हैं?