कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पुरुषों में क्या संकेत दिखते हैं?


By Shivansh Shekhar29, Apr 2024 12:46 PMnaidunia.com

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण

आज के समय में गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण कई लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल का लक्षण देखने को मिलता है। यह तब होता है जब ब्लड में जरूरत से ज्यादा होने लगे।

क्या हैं संकेत?

आज हम आपको पुरुषों में होने वाले उन्हीं संकेतों के बारे में विस्तार से बताते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि पुरुषों में हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के क्या लक्षण हैं?

इन जगहों में सूजन

पलकों, आंखों और घुटनों में यदि सूजन हो रहा है तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल का लक्षण हो सकता है। यह काफी ज्यादा प्रभावशाली हो सकता है।

पैरों का सुन्न होना

हाथ और पैरों में सूजन होने पर भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या उत्पन्न होने लगती है। यदि आपको भी यह संकेत दिखते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

स्तंभन दोष

पुरुषों में स्तंभन दोष भी हाई कोलेस्ट्रॉल का एक सामान्य लक्षण होता है। समय पर इसका इलाज नहीं होने पर खतरनाक हो सकता है।

पैर और सीने में संकेत

सोते समय पैरों में दर्द और सीने में भारीपन सा महसूस होना भी एक सामान्य लक्षण हो सकता है। यदि आपके साथ यह शिकायत है तो डॉक्टर से संपर्क करें।

पाचन संबंधी समस्या

पाचन संबंधी विभिन्न समस्या भी हाई कोलेस्ट्रॉल का एक लक्षण पुरुषों में दिखाई देता है। ऐसा अगर होता है तो आपको नजदीकी डॉक्टर से मिलना चाहिए।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Relationship Tips: रिश्ते में इन चीजों के साथ कभी न करें समझौता