गर्मी के मौसम का आगाज हो चुका है। गर्मी आते है लोगों के खानपान में बदलाव आ जाता है। इस मौसम में कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।
गर्मियों के मौसम में अगर आप कुछ अनहेल्दी चीजों को खाते है, तो आपके पेट को खराब कर सकता है। आइए जानते हैं किन चीजों को नहीं खाना चाहिए।
गर्मियों के मौसम में काफी लोग जंक फूड का सेवन करते है, लेकिन अधिक मात्रा में जंक फूड खाने से पेट बिगड़ सकता है।
मसाले सेहत के लिए अच्छे माने जाते है, लेकिन खाने में जरूरत से ज्यादा मसाले स्वाद के लिए डाल दें, तो सेहत पर इसका बुरा असर पड़ता है।
अगर आप गर्मी में कॉफी और चाय को पीते है, तो ऐसा करने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है क्योंकि चाय की तासीर गर्म होती है।
गर्मी में चिकन और मटन खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, नॉनवेज खाने से शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है इसलिए नॉनवेज खाने से परहेज करना चाहिए।
गर्मी में भूलकर भी ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए क्योंकि ज्यादा नमक खाने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
गर्मी में इन सभी चीजों को खाने से सेहत बिगड़ सकती है इसलिए इन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। अगर खाते है, तो अधिक मात्रा में सेवन न करें।
गर्मियों में खानपान का ख्याल रखना चाहिए वरना सेहत पर बुरा असर पड़ता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ