शहद का सेवन सेहत के लिए वरदान माना जाता है, लेकिन इसको कई चीजों के साथ खाना नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते है किन 5 चीजों के साथ शहद नहीं खाना चाहिए।
शहद पोषक तत्व से भरपूर होता है, तभी इसका सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें कैल्शियम, कॉपर, पोटैशियम, मैंगनीज, जिंक और कैलोरी पाई जाती है।
सलाद कई चीजों को मिलाकर बनाया जाता है, लेकिन उसमें शहद नहीं मिलाना चाहिए। सलाद में शहद मिलाने से पेट खराब हो सकता है।
शहद का सेवन गर्म पानी के साथ नहीं करना चाहिए। गर्म पानी में शहद मिलाना या शहद के बाद गर्म पानी पीने से शहद की गुणवत्ता कम हो जाती है।
घी और शहद दोनों ही गुणकारी है, लेकिन दोनों को एक साथ नहीं खाया जा सकता है। दरअसल, घी की तासीर ठंडी और शहद ही गर्म होती है, जो पाचन को बिगाड़ सकती है।
शहद का सेवन नॉन-वेज के साथ भी नहीं करना चाहिए। नॉन-वेज के साथ शहद खाने से कई स्वास्थ्य समस्याओं को ट्रिगर कर सकता है।
शहद का मूली के साथ भी नहीं चाहिए, क्योंकि पेट को नुकसान पहुंचा सकता हैं और सूजन को भी ट्रिगर कर सकते हैं।