गर्मियों में लोग बहुत चाव से आम का सेवन करते हैं, लेकिन अगर आप आम के साथ इन 5 चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी सेहत खराब हो सकती है।
मछली खाने के शौकीन हैं, तो भूलकर भी इसके बाद आम सेवन करने की गलती ना करें। इससे उल्टी होने की समस्या हो सकती है।
अगर आप आम सेवन करने के बाद दही का सेवन करते हैं, तो इससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
आम का स्वाद मीठा होता है, ऐसे में अगर आप खट्टी चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
छाछ गर्मियों के मौसम में पेट को ठंडा रखने में मददगार है, लेकिन आप इसके साथ आम खाते हैं,तो पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आप आम के साथ ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में शुगर लेवल बढ़ने का खतरा हो सकता है।
अगर आपको आम सेवन करने के बाद किसी तरह की समस्या या एलर्जी होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com