बारिश के मौसम न खाएं ये चीजें, बिगड़ जाती है तबीयत


By Arbaaj29, Jun 2024 05:00 PMnaidunia.com

बारिश का मौसम भारत के राज्य में आ चुका है। खानपान मौसम के अनुसार करना चाहिए। आइए जानते है कि बारिश में कौन सी चीजों को नहीं खाना चाहिए।

बिगड़ जाती है तबीयत

अगर मौसम के अनुसार, सब्जियों और अन्य चीजों को न खाएं, तो आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए, बारिश के मौसम में कुछ चीजों को नहीं खाना चाहिए।

मशरूम न खाएं

मशरूम की सब्जी काफी टेस्टी होती है, लेकिन बारिश के मौसम में मशरूम खाने से बचना चाहिए, क्योंकि मशरूम सीधे जमीन से उगती है, तो इंफेक्शन हो सकता है।

मछली न खाएं

बारिश के मौसम में मछली नहीं खाना चाहिए। दरअसल, बरसात के कारण समुद्र में गंदगी जम जाती है, जिस कारण मछली खाने से फूड प्वाइजनिंग हो सकती है।

तली-भूनी चीजें

अक्सर बारिश होने पर लोग तली-भूनी चीजों को खाना पसंद करते है, लेकिन बारिश के मौसम में खाने से बचना चाहिए।

स्ट्रीट फूड्स

अगर बारिश के मौसम में आप स्ट्रीट फूड्स खाते है, तो सावधान हो जाएग। स्ट्रीट फूड्स खाने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

पत्तेदार सब्जियां

बारिश के मौसम में पत्तेदार सब्जियों को भी खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि बरसात के कारण इन सब्जियों में फंगस इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

बारिश के मौसम में इन सभी चीजों को खाने से बचना चाहिए। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पेट की जलन कम करने के घरेलू उपाय